अमनदीप संयुक्त 14वें और दीक्षा संयुक्त 27वें स्थान पर
होल्जहौसर्न (स्विट्जरलैंड), शनिवार, 16 सितम्बर 2023। भारतीय महिला गोल्फर अमनदीप द्राल स्विस लेडीज ओपन के शुरुआती दौर में यहां दो अंडर 69 के कार्ड के बूते संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर चल रही हैं जबकि दीक्षा डागर एक अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 27वें पायदान पर हैं। अमनदीप ने चार बर्डी और दो बोगी लगायी जबकि दीक्षा एक बोगी के मुकाबले दो बर्डी लगाने में सफल रही। प्रतियोगिता में भाग ले रही एक अन्य भारतीय वाणी कपूर ने एक ओवर 72 का कार्ड खेला और वह संयुक्त रूप से 53वें स्थान पर चल रही हैं।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
