उप्र : संभल में बस से टकराई मोटरसाइकिल, पिता और दो बेटों की मौत
संभल, सोमवार, 18 सितम्बर 2023। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल की राज्य परिवहन की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक, हंसराज (45) रविवार रात अपने बेटे मनोज (13) और मोहन (9) के साथ बुलंदशहर जा रहा था, तभी नरौरा गंगा पुल के पास उसकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही एक बस से टक्कर हो गई। गुनावत के अनुसार, तीनों को घायल अवस्था में गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुनावत ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
