अलवर के टहला में प्रारंभ होगा नवीन देवनारायण आवासीय विद्यालय
- 23 नवीन पद भी होंगे सृजित
जयपुर, सोमवार, 18 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस क्रम में श्री गहलोत ने टहला (अलवर) में देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय प्रारंभ करने की स्वीकृति दी है। यह आवासीय विद्यालय 280 की क्षमता वाला होगा तथा यह कक्षा 6 से 12 तक संचालित होगा। विद्यालय में 11वीं एवं 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में अध्ययन कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस आवासीय विद्यालय हेतु 23 नवीन पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। इन पदों में व्याख्याता के 6, वरिष्ठ अध्यापक के 2, अध्यापक लेवल-2, प्रयोगशाला सहायक तथा प्रयोगशाला सेवक के 3-3 तथा प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक ग्रेड-2, पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड-3, कनिष्ठ लेखाकार, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 एवं कनिष्ठ सहायक का 1-1 पद शामिल है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में राज्य बजट में घोषणा की थी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
