साउदी को फिटनेस साबित करने का पूरा मौका मिलेगा : स्टीड
लंदन, सोमवार, 18 सितम्बर 2023। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि तेज गेंदबाज टिम साउदी को भारत में अगले महीने होने वाले विश्व कप से पहले अपनी फिटनेस साबित करने का पूरा मौका दिया जायेगा । इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान एक कैच लपकते समय साउदी के दाहिने अंगूठे की हड्डी टूट गई थी । स्टीड ने कहा कि विशेषज्ञों से राय लेकर उनके बारे में फैसला लिया जायेगा । उन्होंने कहा ,‘‘ तब तक हम विश्व कप को लेकर फैसला नहीं ले सकते । हमें समय सीमा को समझना होगा और जानकारी मिलने के बाद ही हम कोई फैसला लेंगे । हम टिम को फिटनेस साबित करने का पूरा मौका देंगे । अगले दस बारह दिन उसके लिये काफी महत्वपूर्ण होंगे ।’’ टीमें 28 सितंबर तक विश्व कप टीम में बदलाव कर सकती हैं । उसके बाद उन्हें आईसीसी से अनुमति लेनी होगी ।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
