डीग के 13 विद्यालयों में पढ़ाया जाएगा उर्दू साहित्य
- स्कूल व्याख्याता के 13 पदों का होगा सृजन
जयपुर, मंगलवार, 19 सितम्बर 2023। अब डीग जिले के 13 राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थी उर्दू साहित्य विषय में भी पढ़ाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विद्यालयों में ऐच्छिक विषय के रूप में उर्दू साहित्य प्रारम्भ किए जाने के प्रस्ताव मंजूरी दी है। गहलोत की स्वीकृति से प्रत्येक विद्यालय के लिए स्कूल व्याख्याता का एक-एक पद (कुल 13 पद) सृजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
इन विद्यालयों में शुरू होगा उर्दू साहित्य विषय:-
- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भंडारा, कामां
- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ओलंदा, कामां
- रा.उ.मा.वि. उदाका, कामां
- रा.उ.मा.वि. ऊंचेडा, कामां
- रा.उ.मा.वि. कामां
- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नौगांवा, कामां
- बाबूनाथ स्वामी रा.उ.मा.वि., जुरहरा, कामां
- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, लेवडा, कामां
- रा.उ.मा.वि., जोतरूहला
- रा.उ.मा.वि., कथोल पहाड़ी
- रा.उ.मा.वि., पापडा पहाड़ी
- रा.उ.मा.वि., सोमका पहाड़ी
- रा.उ.मा.वि., भौंरी पहाड़ी
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
