बीआईसी के ट्रैक से खुश हैं पूर्व मोटोजीपी राइडर कैपिरोसी
ग्रेटर नोएडा, मंगलवार, 19 सितम्बर 2023। पूर्व मोटोजीपी राइडर लोरिस कैपिरोसी ने भारत में 22 से 24 सितंबर तक होने वाली पहले दौर की रेस के लिए तैयार किए गए बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) के ट्रैक पर मंगलवार को संतोष व्यक्त किया। मोटोजीपी में नौ बार के विजेता कैपिरोसी अभी इस रेस के आयोजकों के सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने ट्रैक पर गाड़ी चलाई और वह उससे खुश दिखे। कैपिरोसी ने कहा,‘‘ ऐसा लगता है कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है और मैं ट्रैक को देखकर काफी खुश हूं। इसमें काफी तेज मोड़ हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रत्येक राइडर यहां कैसा प्रदर्शन करता है।’’ भारत में होने वाली इस ग्रां प्री में 41 टीमों के 82 राइडर हिस्सा लेंगे। फॉर्मूला वन के बाद यह भारत में होने वाले सबसे बड़ी मोटर रेसिंग प्रतियोगिता है।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
