कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय के लिए दस मंजिला इमारत का प्रस्ताव रखा
बेंगलुरु, गुरुवार, 21 सितम्बर 2023। कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय के विस्तार के लिए 10 मंजिला इमारत का प्रस्ताव रखा है। उच्च न्यायालय ने 14 अगस्त, 2023 को निर्देश दिया था कि तीन प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे जाएं और मुख्यमंत्री उनकी समीक्षा करके निर्णय करेंगे कि किस प्रस्ताव को लागू किया जाएगा। दो जनहित याचिकाओं में उच्च न्यायालय की वर्तमान इमारत के बेसमेंट में स्थित कार्यालयों को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है। बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय को बताया गया कि उच्च न्यायालय के विस्तार के लिए 10 मंजिला इमारत का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस बयान को एक हलफनामे के रूप में दर्ज करते हुए, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रसन्ना बी. वराले और न्यायमूर्ति कृष्ण एस. दीक्षित की खंडपीठ ने जनहित याचिकाओं की सुनवाई चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
