राजस्थान में मिनी इजराइल की संकल्पना हो रही साकार- मुख्य सचिव
जयपुर, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा से शुक्रवार को शासन सचिवालय में इजरायली राजदूत श्री नाओर गिलोन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री गिलोन से प्रदेश के कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। श्रीमती शर्मा ने कहा कि राजस्थान और इजराइल की एक समान जलवायु होने के कारण कृषि तकनीकों में भी कई समानताएं हैं। इजराइल से प्रेरणा लेकर राज्य में मिनी इजराइल की संकल्पना को साकार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कृषि की उन्नत तकनीकों का उपयोग कर कृषकों द्वारा अधिक मुनाफा कमाया जा रहा है। गिलोन ने प्रदेश के मिनी इजराइल एवं अन्य नवाचारों की सराहना की और इजराइल में माइक्रो इरिगेशन के क्षेत्र में हो रहे विकास के सम्बन्ध में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने राज्य में जल संरक्षण के विषय में भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यानिकी शासन सचिव डॉ.पृथ्वी ने श्री गिलोन से प्रदेश में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के संबंध में इजराइल के सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
