फिल्म फुकरे 3 का गाना ''मशहूर'' रिलीज
वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा स्टार फुकरे 3 का गाना मशहूर रिलीज हो गया है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'फुकरे-3' का पहला गाना फुकरे वे हाल ही रिलीज हुआ था। अब फुकरे 3 का नया गाना मशहूर रिलीज हो गया है। ''मशहूर'' गाना को अभिषेक नेलवाल ने गाया है और संगीत दिया है। ''मशहूर'' के बोल अभिषेक नेलवाल और मृगदीप सिंह लांबा ने लिखे हैं। इस गाने में हनी और चूचा गैंग मशहूर होने के लिए भोली पंजाबन से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मशहूर गाने में एक तरफ भोली पंजाबन अपनी टीम के साथ प्रचार कर रही है, तो वहीं दूसरी तरह चूचा और हनी भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फुकरे वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फजल, ऋचा चड्ढा, प्रिया आनंद, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी जैसे कई सितारे लीड रोल में थे। फुकरे के 04 साल बाद 2017 में फुकरे रिटर्न रिलीज हुई थी। अब पूरे 05 साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो रहा है। हालांकि इस पार्ट में अली फजल नजर नहीं आएंगे।''फुकरे-3'' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
