तमन्ना भाटिया की फिल्म बबली बाउंसर के प्रदर्शन का एक साल पूरा
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की फिल्म बबली बाउंसर के प्रदर्शन के एक साल पूरे हो गए हैं। फिल्म बबली बाउंसर में तमन्ना भाटिया ने एक स्ट्रीट-स्मार्ट महिला बबली की भूमिका निभाई हैं, जो एक नाइट क्लब बाउंसर बन जाती है। मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से समान रूप से प्रशंसा मिली। तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म बबली बाउंसर के सीन साझा किए और कैप्शन में लिखा,बबली बाउंसर को एक साल मुबारक हो, यह अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन मजेदार फिल्म है जिसका मैं हिस्सा रही हूं। सबसे अद्भुत टीम के साथ इसकी शूटिंग करते हुए मुझे बहुत मजा आया। मधुर सर मुझ पर विश्वास करने और मुझे बबली बनाने के लिए आपका विशेष धन्यवाद।
Similar Post
-
राम चरण की 'पेद्दी' ने 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वैश्विक 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 क ...
-
निर्देशकों की पहली पसंद बनीं कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 12 व ...
-
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई को रिलीज होगी
ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने शनिवार को घोषणा की कि सनी देओल और अक्षय खन् ...
