महाराष्ट्र में बस पुल से गिरी, 25 यात्री घायल
छत्रपति संभाजीनगर, मंगलवार, 26 सितम्बर 2023। महाराष्ट्र के जालना जिले में छत्रपति संभाजी नगर-जालना राजमार्ग पर निजी बस के पुल से गिर जाने से करीब 25 यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा सोमवार देर रात उस वक्त हुआ जब पुणे से नागपुर की ओर जा रही बस बदनापुर के समीप अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गयी। बस में सवार 29 यात्रियों में से 25 घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बदनापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
