जम्मू में आतंकवादियों से संबंध रखने के संदिग्ध के घर पर छापेमारी
जम्मू, मंगलवार, 26 सितम्बर 2023। विशेष अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने जम्मू के बाहरी इलाके में आतंकवादियों के एक पूर्व सहयोगी के घर पर मंगलवार को छापा मारा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद रोधी शाखा ने सुंजवान के पीर बाग इलाके में स्थित मोहम्मद इकबाल के घर पर तड़के छापा मारा और जांच के लिए एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड जब्त किए। उन्होंने बताया कि मूल रूप से रियासी जिले की माहौर तहसील के खोर गांव का रहने वाला इकबाल आतंकवादियों का एक पूर्व सहयोगी है। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी इस संदेह के कारण की गई कि उसके आतंकवादियों के साथ अब भी संबंध हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
