मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘आंख मिचौली’ का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म आंख मिचौली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मृणाल ठाकुर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘आंख मिचौली’ के ट्रेलर को शेयर किया है। फिल्म ‘आंख मिचौली’ में मृणाल ठाकुर ने पारो का किरदार निभाया है, जिसे शाम होने के बाद दिखाई देना बंद हो जाता है। इसके अलावा परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, दिव्या दत्ता, शरमन जोशी और अभिमन्यु दसानी जैसे कलाकार भी इस ट्रेलर में अपनी-अपनी भूमिकाओं के साथ दर्शकों का ध्यान खींचते हुए नजर आ रहे हैं। उमेश शुक्ला ने फिल्म’आंख मिचौली’ का निर्देशन किया है।जीतेंद्र परमार द्वारा लिखित और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, उमेश शुक्ला और आशीष वाघ के मैरी गो राउंड स्टूडियो द्वारा निर्मित, आंख मिचोली 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
