भारत की तरफ से ऑस्कर में जाएगी मलयालम फिल्म ‘2018’
ऑस्कर अवॉर्ड-2024 में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री के लिए मलयालम फिल्म ने बाजी मार ली है। दरअसल मलयालम फिल्म ‘2018-एवरीवन इज ए हीरो’ को भारत की तरफ से ऑस्कर 2024 में भेजा जाएगा। इसकी घोषणा फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की है। यह फिल्म साल 2018 में केरल में आई बाढ़ की रूह कंपा देने वाली कहानी पर आधारित है। फिल्म में प्राकृतिक आपदा पर इनसानी जीत को दिखाया गया है। यह फिल्म 2018 बेस्ट अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए कंपीट करेगी। इस श्रेणी को पहले बेस्ट विदेशी फॉरेन फिल्म का टाइटल दिया गया था। 2023 में रिलीज फिल्मों के लिए 96वां ऑस्कर 10 मार्च, 2024 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जाएगा।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
