रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ के लिए अपनी फीस में की 50 फीसदी कटौती
रणबीर कपूर के लीड रोल वाली ‘एनिमल’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। हाल ही में फिल्म का दमदार टीजर रिलीज किया गया था जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। ‘एनिमल’ के टीजर को ऑडियंस का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। वहीं खबर आ रही है कि ‘एनिमल’ के ग्रैड विजन की वजह से और प्रोडक्शन में देरी के कारण, फिल्म की लागत काफी बढ़ गई है। ऐसे में रणबीर कपूर ने इसका खामियाजा अपने ऊपर ले लिया है। रणबीर कपूर का मौजूदा मार्केट वैल्टू लगभग 70 करोड़ रुपये प्रति फिल्म है। एक्टर अपनी फिल्म प्रोजेक्ट में काफी इन्वॉल्व रहते हैं। वह न केवल फिल्म की क्रिएटिव प्रक्रिया में बल्कि इसके लॉजिस्टिक्स में भी शामिल रहते हैं। वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ के मेकर्स भूषण कुमार और संदीप रेड्डी वांगा को सपोर्ट करने के लिए अपनी एक्टिंग फीस में 50 फीसदी से ज्यादा की कटौती की है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर एनिमल के लिए 30 - 35 करोड़ रुपये अपफ्रंट फीस चार्ज कर रहे हैं। एक्टर द्वारा कम की गई फीस की राशि उनके गैंगस्टर-ड्रामा के प्रोडक्शन वैल्यू को बेहतर बनाने पर खर्च की गई है। अगर फिल्म पर पैसा बनता है तो रणबीर कपूर का मुनाफे में हिस्सा होगा। जिसकी इस समय काफी संभावना दिख रही है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
