राजकुमार संतोषी के साथ फिर काम करेंगे सनी देओल !
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, फिल्मकार राजकुमार संतोषी के साथ फिर से काम करते नजर आ सकते हैं। सनी देओल ने राजकुमार संतोषी के साथ घायल, घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। चर्चा है कि राजकुमार संतोषी के साथ सनी फिर काम करने जा रहे है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म लोकप्रिय पंजाबी नाटक जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई पर आधारित होगी। यह घटना 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के आसपास की है।इसकी कहानी एक मुस्लिम परिवार के बारे में है जो लखनऊ से लाहौर चला जाता है। वहां उन्हें शहर से भाग रहे एक हिंदू परिवार द्वारा छोड़ी गई एक बड़ी हवेली में आश्रय मिलता है।ड्रामा तब शुरू होता है जब बड़े महल जैसे घर में रहने वाली एक बूढ़ी हिंदू महिला प्रॉपर्टी छोड़ने से मना कर देती है। बताया जा रहा है कि लेखक वहाजत, राजकुमार संतोषी के साथ फिल्म की पटकथा लिखेंगे। यदि सबकुछ सही रहा तो सनी देओल और राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी फिर से सिल्वर स्क्रीन पर गदर मचा सकती है।
Similar Post
-
आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज ...
-
ओरी ने दिखाई नीता अंबानी और ईशा अंबानी के वेनिस सेलिब्रेशन के पर्दे के पीछे की खास झलक
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने खास हास्य अंदाज़ से स ...
-
मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जु ...
