2024 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी लाल सलाम
दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम वर्ष 2024 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी । रजनीकांत हाल ही में फिल्म जेलर में नजर आए थे। रजनीकांत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। रजनीकांत अब फिल्म लाल सलाम में नजर आयेंगे। फिल्म लाल सलाम के नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने बताया है कि लाल सलाम वर्ष 2024 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म लाल सलाम का निर्देशन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने किया है। लाइका प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, लाल सलाम पोंगल 2024 पर स्क्रीन पर रिलीज होगी। लाल सलाम तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म में एक्टर विष्णु विशाल और विक्रांत महत्वपूर्ण भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
