सिंधु और प्रणय पहुंचे प्री-क्वार्टर फाइनल में
हांगझोउ, मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023। भारतीय शटलर एचएस प्रणय और पीवी सिंधु ने मंगलवार को एशियाई खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबले जीतकर पुरुष और महिला एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज दो बार ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में मंगलवार को अपने राउंड ऑफ 32 मैच में चीनी ताइपे की सु वेन ची को हराकर महिला एकल स्पर्धा में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से चोटों से जूझ रही हैं, लेकिन आज के मैच में वह अच्छी लय में दिखीं।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
