खडगे-राहुल ने सिक्किम में बादल फटने की घटना पर जताया शोक
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 अक्टूबर 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पार्टी नेता राहुल गांधी ने सिक्किम में बादल फटने की घटना में सैनिकों के साथ ही कई लोगों के मारे जाने तथा अन्य कई के लापता होने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। खडगे ने कहा सिक्किम में स्थिति अनिश्चित है क्योंकि बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण कई लोगों की जान चली गई है और हमारे बहादुर सेना के जवानों सहित कई लोग लापता हैं। हमारी संवेदनाएं सिक्किम के लोगों के साथ हैं जो संकटपूर्ण समय से जूझ रहे हैं। केंद्र सरकार को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और लापता लोगों को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, जिनकी संख्या कथित तौर पर लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने कहा बुनियादी ढांचे को बहुत नुकसान हुआ है और केंद्र तथा राज्य सरकार को सिक्किम के पुनर्निर्माण के लिए मिलकर काम करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता संकट से पीड़ित लोगों को राहत देने में हर संभव मदद करेंगे। केंद्र सरकार को पारिस्थितिक रूप से नाजुक हिमालयी राज्यों में इस तरह के संकट से निपटने के लिए अपनी रणनीति को फिर से तैयार करना चाहिए और सिक्किम तथा हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में आई त्रासदियों को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए ताकि इन राज्यों को अधिक टिकाऊ तरीके से पुनर्निर्माण का कार्य करने को पर्याप्त धन मिल सके। पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।
गांधी ने कहा सिक्किम में बादल फटने की घटना के बाद आई बाढ़ में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है वो प्रशासन का सभी राहत कार्यों में सहयोग करें। हमारे जवानों सहित सभी नागरिक जो लापता हैं उनकी जल्द से जल्द सकुशल वापसी की आशा करता हूं। गौरतलब है कि सिक्किम में मंगलवार देर रात बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गयी जिसके कारण कई लोगों की मृत्यु हो गयी और कई अन्य लापता है।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
