राज्य में भ्रष्ट शासन की वजह से सरकारी अस्पतालों में अपनी जान गंवा रहे लोग : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2023। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत को लेकर एकनाथ शिंदे नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्ट शासन की वजह से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास विज्ञापनों पर खर्च करने के लिए पैसा है लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए धन नहीं है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बिना निविदा प्रक्रिया के दवाईयां खरीदी जा रही हैं।
ठाकरे ने आरोप लगाया, ‘‘अगर यह सब हो रहा है तो आप भ्रष्टाचार के रास्ते खोल रहे हैं। उनके भ्रष्ट शासन की वजह से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं’’। नांदेड़ स्थित डॉ.शंकर राव चव्हाण राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच 48 घंटों में नवजातों सहित 31 मरीजों और छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल में दो और तीन अक्टूबर के बीच 18 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
