भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य जीता
हांगझोउ, शनिवार, 07 अक्टूबर 2023। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल हारने के दो दिन बाद ही जबर्दस्त जुझारूपन के साथ वापसी करते हुए जापान को 2 . 1 से हराकर एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत लिया । हूटर के साथ ही मैदान पर अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं कोच यानेके शॉपमैन और उल्लास में उछलती खिलाड़ियों को देखकर जाहिर हो गया कि इस कांसे के टीम के लिये क्या मायने हैं । सेमीफाइनल में चीन से 0 . 4 से हारने के साथ पेरिस ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने की भारत की उम्मीदें ध्वस्त हो गई थी । इसके बावजूद टीम ने जापान की चुनौती का डटकर सामना करते हुए कांस्य पदक का मुकाबला जीता । तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के लिये दीपिका ने पांचवें और सुशीला चानू ने 50वें मिनट में गोल दागे जबकि जापान के लिये यूरी नागाई ने एकमात्र गोल किया। पिछली बार जकार्ता में 2018 में हुए खेलों में भारत ने रजत पदक जीता था ।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
