जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बारूदी सुरंग में धमाका, सेना के दो पोर्टर घायल
राजौरी/जम्मू, रविवार, 08 अक्टूबर 2023। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में हुए धमाके में सेना के दो पोर्टर घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती कलाल क्षेत्र में शनिवार को हुआ जिसमें मंगियोते गांव के निवासी राजकुमार और अश्विनी कुमार घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं और इन पर लगे निशान कई बार बारिश से धुल जाते हैं जिससे इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
