कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर होगी भर्ती
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं को वृहद स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। इसी कड़ी में गहलोत ने तकनीकी शिक्षा (प्रशिक्षण) आईटीआई विभाग में विभिन्न व्यवसायों एवं विषयों के कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर भर्ती की सहमति दी है। यह भर्ती राजस्थान तकनीकी प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम-1975 (संशोधित) के तहत की जाएगी।
पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र में 14 पदों का सृजन
मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय, जयपुर से संबंद्ध पुनर्वास एवं अनुसंधान केन्द्र जयपुर के लिए 14 विभिन्न पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। स्वीकृत पदों में फिजियोथैरेपिस्ट के 8, कनिष्ठ सहायक के 2 तथा साइक्लोजिकल काउंसलर, सूचना सहायक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट के 1-1 पद शामिल हैं। श्री गहलोत के इस निर्णय से केन्द्र में आने वाले मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
Similar Post
-
ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में 27 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश घोषित किया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन ...
-
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई तक होंगी
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बो ...
-
शिक्षा मंत्री ने किया 12वीं और 10वीं के टॉपर्स का सम्मान
जयपुर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार के शिक्षा एवं पंचाय ...
