आंध्र में बस , ऑटो रिक्शा की टक्कर से चार लोगों की मौत
कडप्पा, सोमवार, 09 अक्टूबर 2023। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर जिले के पोटलादुर्थी गांव में सोमवार को एक ऑटो रिक्शा और आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) बस की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक नागराजू ने कहा कि प्रोद्दातुर और कडप्पा के 11 लोग ऑटो रिक्शा में मल्लेला गांव जा रहे थे। ऑटो चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। उसी समय एपीएसआरटीसी की एक बस ऑटोरिक्शा से टकरा गई, जिससे मोहम्मद (25), हसीना (25), अमीना (20) और शकीर (10) की मौत हो गई। घायलों को जीजीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
