मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: बसपा ने घोषित किए 26 प्रत्याशी, विधायक रामबाई को दोबारा मौका
भोपाल, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही चुनावी ताल ठोकते हुए बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने पार्टी प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करते हुए 26 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष मायावती के निर्देशों पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने इन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने दमोह जिले की पथरिया से विधायक राम बाई को इस बार फिर इसी सीट से मौका दिया है। इसके साथ ही भोपाल की गोविंदपुरा सीट से उमादेवी वर्मा को अवसर दिया है। जबलपुर की सिहोरा सीट से सुभाष मरकाम प्रत्याशी बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की कल ही घोषणा हुई है। कल ही भाजपा ने भी प्रत्याशियों की अपनी चौथी सूची जारी की है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
