छत्तीसगढ़ विस चुनाव के लिए आप की तीसरी सूची जारी
बिलासपुर, शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023। आम आदमी पार्टी (आप) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। आप ने गुरुवार की देर रात यह सूची जारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ संदीप पाठक, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश प्रभारी संजीव झा की ओर से जारी सूची में राज्य विधानसभा की 11 और सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। उम्मीदवारों के विधानसभा क्षेत्रवार नाम इस प्रकार हैं.. दुर्ग ग्रामीण - संजीत विश्वकर्मा, बस्तर - जगमोहन बघेल, जगदलपुर - नरेंद्र भवानी, बैंकुठपुर - डॉ आकाश जशवाल, कटघोरा - चंद्रकांत डिकसेना, लोरमी - मनभजन टंडन, मुंगेली - दीपक पात्रे, जैजैपुर - दुर्गालाल निषाद, कसडोल - लेखराम साहू, गुंडरदेही - जशवंत सिन्हा और पंडरिया - चमेली कुर्रे। गौरतलब है कि आप पार्टी 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 33 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
