काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान रविवार से पर्यटकों के लिए आंशिक रूप से खुलेगा
गुवाहाटी, शनिवार, 14 अक्टूबर 2023। असम का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य रविवार से पर्यटकों के लिए आंशिक रूप से खोल दिया जाएगा। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण सड़क की मौजूदा हालात को देखते हुए अधिकारी अभी सिर्फ मध्य कोहोरा और पश्चिमी बागोरी रेंज में पर्यटकों के लिए जीप सफारी की अनुमति देंगे। पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग के वन अधिकारी विग्नेश ने बताया कि पर्यटकों को अगले आदेश तक पश्चिमी रेंज में डोंगा टॉवर से बिमोली तिनियाली तक तथा मिहिमुख से डफलांग टॉवर तक और मध्य रेंज में वाइचामारी जंक्शन तक जीप सफारी की अनुमति दी जाएगी।
विग्नेश ने एक आदेश में कहा कि दोनों रेंज हर बुधवार को दोपहर में बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान में हाथी सफारी अगली अधिसूचना तक बंद रहेगी। इस साल मई महीने के बाद से आरक्षित वन के सभी चार रेंज-कोहोरा, बागोरी, अगोराटोली और बुरापहाड़ में से किसी में भी पर्यटन गतिविधियों की अनुमति नहीं दी गई है। पर्यटकों के लिए हाथी सफारी एक मई से और जीप सफारी 16 मई से बंद कर दी गई थी।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
