लेक्मे फैशन वीक में दीया मिर्जा के साथ मंच पर उतरी अथिया और जाह्नवी कपूर
पिछले तीन दिन से मुम्बई में लेक्मे फैशन वीक 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस फैशन वीक में हिन्दी सिनेमा की सुन्दरियाँ हर वर्ष अपनी सुन्दरता का प्रदर्शन करने के लिए मंच पर उतरती हैं। मंच पर ये सुन्दरियाँ मशहूर फैशन डिजाइनरों के कपड़ों को आम लोगों के सामने पेश करती हैं। इसी सिलसिले में आयोजन के तीसरे दिन अभिनेत्री जान्हवी कपूर, अथिया शेट्टी, दीया मिर्जा और हरनाज संधू ने अदाओं के जलवे बिखेरे। जान्हवी ने मशहूर फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए रैम्प वॉक किया। जान्हवी ने ब्लैक कलर बॉडी ग्रेजिंग स्कर्ट और मैचिंग प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्रालेट पहना। उन्होंने ड्यूई बेस के साथ स्मोकी आईज मेकअप किया।
सुनील शेट्टी की बेटी व क्रिकेटर लोकेश राहुल की पत्नी अथिया ने फैशन डिजाइनर शिवम और नरेश के लिए कैट वॉक किया। उन्होंने सिल्वर और ब्राउन ओम्ब्रे आउटफिट पहना, जो प्लंजिंग नेकलाइन और स्ट्रैपी पैटर्न के डिटेलिंग के साथ है। मल्टी कलर्ड टॉप्स ईयरिंग और मेटैलिक डिजाइन वाला सैंडल कैरी किया। लाइट ग्लोइंग मेकअप के साथ बालों को हॉफ टाई-अप करके लुक पूरा किया।
दीया ने फैशन डिजाइनर पंकज और निधि के कलेक्शन को शोकेस किया। दीया ने आइवरी को–ऑर्ड पहना। व्हाइट पैंट के साथ एंब्रॉयड्रेड क्रॉप टॉप और जैकेट पेयर किया। ग्लोइंग मेकअप के साथ मोतियों से सजा इयर कफ पहन लुक कंप्लीट किया। हरनाज ने फैशन डिजाइनर पल्लवी मोहन के लिए रैंप वॉक किया। इससे पहले एक्ट्रेस दिशा पटानी और अलाया एफ ने भी इवेंट में शिरकत की।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
