ओडिशा: 50 लाख रुपये की कीमत की ‘ब्राउन शुगर’ जब्त, एक गिरफ्तार
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 अक्टूबर 2023। ओडिशा के क्योंझर जिले में 50 लाख रुपये मूल्य की ‘ब्राउन शुगर’ (मादक पदाथ) जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार रात स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ क्योंझर शहर पुलिस थाना क्षेत्र में छापेमारी की और 37 वर्षीय एक व्यक्ति को पकड़ा जिसकी पहचान देबानंद सामल के रूप में हुई। एक एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि उसके पास से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की 520 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ जब्त की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए क्योंझर पुलिस को सौंप दिया गया और स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
