अपने 2 की स्क्रिप्ट पर काम जारी, फिर साथ दिखेगा परिवार
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का कहना है कि अपने 2 की स्क्रिप्ट पर काम जारी है और वह इस फिल्म में अपने पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ नजर आएंगे। वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म अपने में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका थी। पिछले कुछ दिनों से अपने 2 को लेकर चर्चा हो रही हैं, जिसमें धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी नजर आने की चर्चा है। बॉबी देओल ने अपने 2 को लेकर बयान दिया है। बॉबी देओल ने कहा कि हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे है कि अपने 2 बने और उस तरह की फिल्मों को हम ज्यादा से ज्यादा काम करे। फिलहाल अपने 2 की स्क्रिप्ट पर काम जारी है, जब भी स्क्रिप्ट अच्छी बनेगी, तो हम सब फिर साथ नजर आएंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
