पेरू अर्जेंटीना मुकाबले में मेसी का खेलना संदिग्ध
लीमा, मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023। नेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले जाने वाले पेरू बनाम अर्जेंटीना फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफाइंग मुकाबले लियोनेल मेसी का खेलना संदिग्ध है। मेसी (36) को हाल दाहिने पैर की मांसपेशियों में दर्द के कारण इंटर मियामी क्लब के लिए कई एमएलएस मैचों से बाहर कर दिया गया है। मेसी ने कल होने वाले मुकाबले से पूर्व अभ्यास में भी भाग नहीं लिया है। अगर मेसी कल होने वाले मुकाबले में खेलते है तो कोच लियोनेल स्कालोनी को जूलियन अल्वारेज या लुटारो मार्टिनेज में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। पेरू क्वालीफाइंग में अपने दो मैच हार चुका है। खिलाड़ी और कोच जुआन रेनोसो जानते हैं कि विश्व कप चैंपियन के खिलाफ उन्हें कहीं अधिक कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
