बर्फबारी के बीच जैकलिन फर्नांडीस ने किए केदारनाथ के दर्शन
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस बर्फवारी की परवाह किये बिना सोमवार को उत्तराखंड स्थित भगवान केदारनाथ मन्दिर में बाबा के दर्शन को पहुंची। आज अपराह्न जैकलिन हेलीकॉप्टर से पहुंची। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन से वह अविभूत है। श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेत्री का स्वागत किया। मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने फिल्म अभिनेत्री को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद तथा रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, संजय तिवारी,पुष्कर रावत, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद थे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
