केरल में बस पलटने से 13 से अधिक श्रद्धालु घायल
कोट्टयम (केरल), बुधवार, 18 अक्टूबर 2023। केरल के कोट्टयम जिले में बुधवार सुबह हुई बस दुर्घटना में सबरीमाला मंदिर जा रहे 13 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एरुमेली के पास कनामाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कर्नाटक के कोलार निवासी ये तीर्थयात्री पथनमथिट्टा जिले में पर्वतीय क्षेत्र में स्थित मंदिर जा रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस में 43 लोग सवार थे जिसमें 40 श्रद्धालु थे। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस पलट गई। अधिकारी ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं में से चार को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि चार लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहीं अन्य घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
धनशोधन मामले में संज्ञान लेने के आदेश को रद्द करने की आईएएस अफसर की याचिका पर 15 सितंबर को सुनवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 12 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय 15 सितंबर को आ ...
-
‘ब्रिक्स’ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के सोनौली में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी
महराजगंज, शनिवार, 12 सितंबर 2026। दिल्ली में ‘ब्रिक्स’ शिखर ...
-
मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
इंफाल, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मणिपुर के चूडाचांदपुर जिले में 154 ...
