पश्चिम जापान में छात्रों को ले जा रही बस और ट्रक में टक्कर, 18 घायल
टोक्यो, बुधवार, 18 अक्टूबर 2023। पश्चिमी जापान के नारा प्रान्त में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को ले जा रही एक बस और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिससे कम से कम 18 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:55 बजे काशीहारा शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग के एक चौराहे पर चौथी कक्षा के 34 विद्यार्थियों को ले जा रही बस और ट्रक के बीच मामूली टक्कर हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग के अनुसार उनमें से 18 ने शारीरिक दर्द और बीमारी की शिकायत की। बच्चों को मामूली चोटें आयी है और उनके जीवन के लिए खतरा नहीं है। बस में स्कूल के दो शिक्षक और एक ड्राइवर भी सवार थे, लेकिन उनमें से कोई भी घायल नहीं हुआ। इस सिलसिले में काशीहारा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
