बवाना में फैक्टरी में आग लगी, 26 दमकल वाहन भेजे गए
नई दिल्ली, बुधवार, 18 अक्टूबर 2023। बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार को सुबह एक फैक्टरी में आग लग गयी। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब साढ़े दस बजे बवाना की एक दो-मंजिला इमारत से फोन आया और आग लगने की सूचना दी गई। कम से कम 26 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आग पहली मंजिल से शुरू हुई और जल्द ही इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने का काम जारी है।’’
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
