राज्यपाल मिश्र ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के नव-निर्माण कार्यों का अवलोकन किया
जयपुर, शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में किए जा रहे नव-निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। बाद में उन्होंने विधानसभा भवन में बनाए गए डिजिटल संग्रहालय और छाया चित्रों के जरिए दर्शाए गए वहां के अतीत और वर्तमान के संपूर्ण परिदृश्य का भी अवलोकन किया। राज्यपाल श्री मिश्र के लखनऊ स्थित विधानसभा भवन पहुंचने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीना स्वागत किया। श्री महाना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के इतिहास, वहां से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्व और संसदीय परम्पराओं से जुड़े संदर्भों के बारे में बताते हुए राज्यपाल श्री मिश्र को विधानसभा के बारे में प्रकाशित पुस्तक भी भेंट की।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
