इजरायल की ओर से गाजा पट्टी में किए गए हमले में 50 लोगों की मौत
गाजा, रविवार, 22 अक्टूबर 2023। इजरायल की ओर गाजा पट्टी में किए गए हवाई हमलों में 50 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रविवार को चिकित्सा कर्मियों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट दी। एजेंसी के मुताबिक इजरायल की ओर से रात भर किए गए हमलों में 50 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए। उल्लेखनीय है कि हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल में सात अक्टूबर को बड़े पैमाने पर रॉकेट दागे थे। इसके बाद इज़रायल ने जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख की आबादी वाले गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया और पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। बाद में मानवीय सहायता वाले ट्रकों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नाकाबंदी में ढील दी गई। संघर्ष के कारण दोनों देशों के हजारों लोग मारे गए हैं और हजारों लोग घायल हुए हुए हैं।
Similar Post
-
एसीपी भगत ने पुलिस आयुक्त से अतिरिक्त डीसीपी के प्रभार संबंधी आदेश को स्थगित रखने का आग्रह किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में विरो ...
-
कोलकाता दुर्गा पूजा में बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी
कोलकाता, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। दक्षिण कोलकाता की 84 साल पुरान ...
-
दिल्ली में 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे वामपंथी छात्र संगठन
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञा ...
