21 दिसंबर को रिलीज होगी शाहरूख खान की फिल्म डंकी
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म डंकी क्रिसमस के अवसर पर 21 दिसंबर को रिलीज होगी। शाहरुख खान की इस वर्ष पठान और जवान जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी है। शाहरूख की फिल्म ''डंकी'' भी इसी वर्ष प्रदर्शित होने वाली है।फिल्म डंकी का एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी हुई हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इस पोस्टर में शाहरुख खान पीले रंग का कुर्ता पहने हैं और कंधे पर और हाथ में बैग और जैकेट लिए हैं।हालांकि इस पोस्टर में शाहरुख का फेस नहीं दिख रहा है। वही पीठ करके खड़े हुए हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू की अहम भूमिका है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
