OTT पर आएगी चंद्रमुखी-2
कंगना रनौत के घर बीते दिन ही खुशियां आई है। वो बुआ बनी हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक और खशुखबरी सामने आ रही है कि हाल ही में उनकी रिलीज की गई फिल्म ‘चंद्रमुखी-2’ के ओटीटी पर रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसे लोगों से मिला-जुला रिस्पांस मिला था। इसमें उनके अपोजिट साउथ के सुपरस्टार राघव लॉरेंस को देखा गया था।
ओटीटी पर अक्सर फिल्मों को रिलीज होने में थोड़ा वक्त लगता है। मगर, बीते कुछ समय से देखने के लिए मिल रहा है कि कई फिल्मों को सिनेमाघरों के बाद ही ओटीटी पर भी जगह मिल पा रही है। ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज को देखने का क्रेज लोगों में जबरदस्त देखने के लिए मिल रहा है। इसी बीच अब चंद्रमुखी 2′ की ओटीटी की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। फिल्म को सिनेमाघरों में 28 सितंबर, 2023 को रिलीज किया गया था। अब फिल्म को 26 अक्टूबर करे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ बॉक्स ऑफिस असफल साबित हो चुकी है। हालांकि, इससे मेकर्स को काफी उम्मीदें थी लेकिन उन उम्मीदों पर ये खरा नहीं उतर पाई। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का कलेक्शन किया था। गौरतलब है कि ये साल 2005 आई सुपरस्टार रजनीकांत की हॉरर फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है। इसके साथ ही अगर कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म ‘तेजस’ में नजर आने वाली हैं। इसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। मूवी 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें वो इंडियन एयरफोर्स फाइटर पायलट तेजस गिल की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर और टीजर को दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
Similar Post
-
‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे साकिब सलीम
अभिनेता साकिब सलीम अपने अगले ओटीटी सीरीज़ ‘कप्तान’ में पुलिस अध ...
-
एक्रोमैटोप्सिया से पीड़ित सुपरहीरो का किरदार निभाएंगी अदा शर्मा
- 'सुपर वेली' फिल्म का फर्स्ट लुक जारी
फिल्मी दुनि ...
-
‘नमो रे’ गाने का प्रोमो हुआ रिलीज
जब से इसकी घोषणा हुई है, ‘नागबंधम’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में ...
