भारतीय खिलाड़ियों ने ऊंची कूद में दो स्वर्ण, थ्रो बॉल में एक स्वर्ण सहित नौ पदक जीते
हांगझोउ, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023। चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियाई पैरा खेल में सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊंची कूद की दो स्वर्ण और थ्रो बॉल में एक स्वर्ण सहित नौ पदक जीते है। आज यहां भारत के निशाद कुमार ने पुरुषों की ऊँची कूद टी-47 कैटेगरी में 2.02 मीटर की दूरी तय कर एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस बीच पुरुषों की ऊंची कूद-टी63 में शैलेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में मरियप्पन थंगावेलु ने रजत और राम सिंह पाधियार ने कांस्य पदक जीता। प्राची यादव ने महिला वीएल2 वर्ग में कैनोइंग में रजत पदक जीत कर चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए पदक शुरुआत की। भारत के पुरुषों के थ्रो बॉल में प्रणव सूरमा ने स्वर्ण, धरमबीर ने रजत और अमित सिरोहा ने कांस्य पदक जीता। वहीं मोनू घनघस ने मेंस शॉट पुट में 12.33 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो कर कर इस एशियन पैरा खेल में कांस्य पद जीता। अब तक भारत ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक समेत कुल नौ पदक जीत चुका हैं।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
