तारा सुतारिया की फिल्म अपूर्वा का फस्र्ट लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया की आने वाली फिल्म अपूर्वा का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म अपूर्वा में तारा सुतारिया के साथ अभिषेक बनर्जी, धैर्य करवा और राजपाल यादव की अहम भूमिका है.स्टार स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज की थ्रिलर फिल्म अपूर्वा 15 नवंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। तारा सुतारिया ने फिल्म को लेकर बताया कि यह एक ऐसी साधारण लडक़ी की शक्तिशाली और रोमांचकारी कहानी है, जो हर किसी को पसंद आएगी। यह मेरे लिए जीवन भर की भूमिका है और मैं दर्शकों को अपूर्वा में मेरे परिवर्तन को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका ट्रेलर भी लांच किया जाएगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
