चेन्नई के पास ईएमयू के चार खाली डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं प्रभावित
चेन्नई, मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023।चेन्नई में उपनगर अवाडी के पास इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन के चार खाली डिब्बे मंगलवार तड़के पटरी से उतर गए। दक्षिण रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इससे इस व्यस्त मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कई ट्रेन देरी से चल रही हैं। उन्होंने कहा, ‘अवाडी रखरखाव कारखाने से निकली एक खाली ईएमयू बेपटरी हो गई। चूंकि, यह ईएमयू कारखाने से आ रही थी, इसलिए घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।’ अधिकारी के अनुसार, ‘रेलवे के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मार्ग पर रेल यातायात बहाल करने का काम जोरों पर है। घटना के कारण ट्रेन सेवाओं में देरी से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।’ ईएमयू का इस्तेमाल स्थानीय यात्री सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
