मिर्ज़ापुर सीजन 3 में नजर आएंगी रसिका दुग्गल
बॉलीवुड अभिनेत्री रसिका दुग्गल वेबसीरीज मिर्ज़ापुर सीजन 3 में काम करती नजर आएंगी। रसिका दुग्गल ने वेबसीरीज मिर्ज़ापुर में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाया है। रसिका दुग्गल ने मिर्जापुर सीजऩ 3 के साथ शो की वापसी का संकेत दिया है। इंस्टाग्राम पोस्ट में रसिका दुग्गल ने मिर्जापुर शो से एक क्लिप साझा करके एक संकेत दिया। वीडियो में वह फोन पर बात करते हुए कह रही हैं, जल्दी करेंगे ठीक है मिर्ज़ापुर 3 की रिलीज़… रिस्क नहीं ले सकते। रसिका दुग्गल ने मिर्जापुर सीजऩ 3 में अपना काम पूरा कर लिया है और हाल ही में उन्हें इसके लिए डबिंग करते हुए भी देखा गया था। मिर्ज़ापुर सीजन 3 के अलावा रसिका अपने सीजन 3 के लिए अत्यधिक प्रशंसित सीरीज दिल्ली क्राइम में नीति सिंह के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगी। उनकी आनेवाले प्रोजेक्ट में लॉर्ड कर्जन की हवेली, फेयरी फोक, लिटिल थॉमस भी शामिल हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
