अभिषेक बनर्जी की फिल्म स्टोलन की क्लिप रिलीज
अभिनेता अभिषेक बनर्जी की फिल्म स्टोलन की क्लिप रिलीज कर दी गयी है। जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में फिल्म स्टोलन दिखायी जाने वाली है। यह फेस्टिवल 29 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और 02 नवंबर को निर्धारित है। स्टोलन के निर्माताओं ने मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल की स्क्रीनिंग से पहले इस फिल्म की क्लिप का अनावरण किया है।यह थ्रिलर फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।फिल्म के मुख्य अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने रिलीज की गई क्लिप और फिल्म के बारे में अपने विचार साझा किये। उन्होने कहा,यह मेरे लिए सबसे दर्दनाक दृश्य था, शारीरिक रूप से नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से।फिल्मांकन के बाद जो सवाल मेरे मन में रहा वह था। इंसान इंसानों के प्रति इतना क्रूर कैसे हो सकता है? क्या हम एक ही टीम से नहीं हैं? स्टोलेन ने मेरे सामने ऐसे बहुत से प्रश्न रखे और उनके उत्तर भी दिए। निर्माताओं ने सच्ची घटनाओं पर आधारित एक विचारोत्तेजक कहानी के साथ एक मनोरंजक सिनेमाई यात्रा बनाई है। यह एक कच्ची, गहन और प्रामाणिक फिल्म है जो आपको बांधे रखती है। हमें उम्मीद है कि फिल्म आपके दिलों की धड़कनें बढ़ा देगी। स्टोलन करण तेजपाल द्वारा निर्देशित और जंगल बुक स्टूडियो के गौरव ढींगरा द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में शुभम और मिया मेल्ज़र भी मुख्य भूमिका में हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
