गोवा राष्ट्रीय खेल : तीन खिलाड़ी चोटिल
पणजी, गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023। गोवा में राष्ट्रीय खेलों के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दो रग्बी खिलाड़ी और एक भारोत्तोलक घायल हो गए । एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र टीम के रग्बी खिलाड़ी भरत चौहान को बुधवार को चोट लगी जिन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में भर्ती कराया गया और उनका आपरेशन हुआ है । गोवा के रग्बी खिलाड़ी सोहन शिरोडकर को भी चोट लगी है और उन्हें भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । केरल की भारोत्तोलन टीम के सदस्य बिस्वा वर्गुस को भी चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया ।
Similar Post
-
कोशिश कर रहा हूं कि बल्लेबाज मेरी गेंद का अनुमान नहीं लगा पाएं: होल्डर
मुंबई, रविवार, 15 फरवरी 2026। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जैसन हो ...
-
इटली को हराकर सुपर आठ में जगह पक्की करने उतरेगा इंग्लैंड
कोलकाता, रविवार, 15 फरवरी 2026। दो बार का चैंपियन इंग्लैंड सोमव ...
-
नेपाल पर बड़ी जीत से सुपर आठ में पहुंचा वेस्टइंडीज
मुंबई, रविवार, 15 फरवरी 2026। अनुभवी ऑलराउंडर जैसन होल्डर की अग ...
