अरमान मलिक ने अपने दूसरे अल्बम 'ओनली जस्ट बेगन' के वीडियो का किया अनावरण
बॉलीवुड के जानेमाने गायक-गीतकार अरमान मलिक ने अपने दूसरे अल्बम 'ओनली जस्ट बेगन' के वीडियो का अनावरण किया। अरमान मलिक ने अपने बहुप्रतीक्षित दूसरे अल्बम, 'ओनली जस्ट बेगुन' का ऑफिसियल वीडियो जारी कर दिया है। अरमान मलिक ने कहा,मैंने लगातार अपरंपरागत रास्ता चुना है। मैंने अलग दिखने का साहस किया है, और हालांकि इसने मुझे अलग कर दिया है, लेकिन यह यात्रा कभी भी आसान नहीं रही। संगीत में 15 साल बिताने के बाद, मैंने आखिरकार अपने प्रामाणिक अपनी सच्ची आवाज़ की खोज की है। मेरी भावनाएं उमड़ रही हैं। इसे व्यक्त करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह केवल एक अल्बम लॉन्च करने के बारे में नहीं है। यह उन भावनाओं को उजागर करने के बारे में है जिन्हें मैंने वर्षों से संजोकर रखा है। मैं चाहता हूं कि इस अल्बम के गाने हर श्रोता के साथ गहराई से जुड़ें हैं। अरमान मलिक के 'ओनली जस्ट बेगन' में रुकना नहीं थमना नहीं अब मुझे, रास्तों में मुश्किलें हो भले जैसे गीत शामिल हैं।इस अल्बम में आठ गाने शामिल हैं।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
