एनिमल और फाइटर के लिए अनिल कपूर ने किया फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म एनिमल और फाइटर के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अनिल कपूर फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के 65 साल के पिता बलबीर सिंह का रोल निभा रहे हैं। वहीं फिल्म फाइटर में अनिल 45 साल के इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। इन दोनों ही किरदारों के लिए अनिल कपूर ने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा,दो एकदम अलग-अलग किरदारों के बीच स्विच करना बहुत चैलेंजिंग था। एनिमल के 65 साल के बलबीर से लेकर फाइटर के 45 वर्षीय रॉकी तक..मैंने जो प्रेस्टीजियस यूनिफॉर्म पहनी थी, उसके साथ न्याय करने के लिए मुझे सीरियस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा। अब जब मैंने दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है, तो मैं ऑडियंस के रिएक्शन का इंतजार नहीं कर पा रहा है। अनिल कपूर की इस पोस्ट पर फैंस और कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
