जरीना बहाव की वेबसीरीज पीआई मीना का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री जरीना बहाव की आने वाली वेबसीरीज पीआई मीना का ट्रेलर हो गया है। अमेजन प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज पीआई मीना में मुख्य किरदार तान्या मनिकतला निभा रही हैं। इस वेबसीरीज में जरीना बहाव और समीर सोनी की मुख्य भूमिका है।देबलोय भट्टाचार्य द्वारा निर्देशित 'पीआई मीना' क्राइम थ्रिलर सीरीज है। ट्रेलर की शुरुआत एक मर्डर से होती है, जिसका शक पीआई मीना के ऊपर जाता है। वह धीरे-धीरे एक साजिश के जाल में फंसती जाती हैं। वह खुद एक एक्सीडेंट की जांच करने का फैसला करती है, लेकिन उसने नहीं पता होता है कि वह इसके चलते इतना बुरा फंसेगी। 'पीआई मीना' में परमब्रत चट्टोपाध्याय, जिशु सेनगुप्ता, विनय पाठक भी अहम भूमिका में हैं। इस सीरीज को 03 नवंबर 2023 को प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज को अरिंदम मित्रा ने प्रोड्यूस किया है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
