जान्हवी कपूर ने देवरा के गोवा शेड्यूल की शूटिंग पूरी की
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म देवरा के गोवा शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित देवरा: पार्ट 1 में एनटीआर जूनियर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर कपूर की मुख्य भूमिका है।जान्हवी कपूर ने देवरा के गोवा शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।जान्हवी कपूर ने टीम और सेट को मिस करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। साथ ही अपने किरदार थंगम का भी परिचय दिया, जिसका मतलब सोना होता है। साझा की गई तस्वीर में जाह्नवी पारंपरिक हरे और नीले रंग की साड़ी पहने नजर आ रहे हैं। उनके कैप्शन में लिखा था, सेट, टीम को मिस कर रही हूं और थंगम की भूमिका को अपना रही हूं। #देवरा। देवरा का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है, और नंदामुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जिसका पहला भाग 1 05 अप्रैल, 2024 को रिलीज़ होगा।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
