पुष्य नक्षत्र में इन चीजों की खरीदारी है बेहद शुभ
इस वर्ष नवंबर का महीना ग्रह-नक्षत्रों के दुर्लभ योग-संयोगों से भरा हुआ है. दिवाली वाले इस माह के आरम्भ में ही शुक्र गोचर और शनि मार्गी जैसे अहम परिवर्तन हो रहे हैं. तत्पश्चात, 4 नवंबर 2023 को शनि पुष्य एवं 5 नवंबर 2023 को रवि पुष्य योग का संयोग बन रहा है. इतना ही नहीं शनि और रविपुष्य के साथ अष्ट महायोग का संयोग बन रहा है. पुष्य नक्षत्र से जुड़ा ऐसा दुर्लभ संयोग बीते 400 वर्षों में नहीं बना है. इस प्रकार दीपावली से पहले ही कीमती चीजों की खरीदारी करने तथा शुभ कामों की शुरुआत के लिए ये दो दिन बेहद शुभ और अहम रहेंगे.
बेहद शुभ होता है पुष्य नक्षत्र
ज्योतिषशास्त्र में पुष्य नक्षत्र को शुभ माने जाने की वजह ज्योतिषि और विद्वान शुभ और मांगलिक कार्यों व खरीदारी के लिए इसे एक अच्छा वक़्त मानते हैं। यह नक्षत्र इतना शुभ है कि इसमें शादी-विवाह को छोड़कर बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। खरीदारी, निवेश और बड़े व्यापारिक लेन-देन के लिए इस नक्षत्र को शुभ माना जाता है।
किन चीजों की खरीदारी के लिए शुभ होता है पुष्य नक्षत्र:-
पुष्य नक्षत्र में खरीदारी का महत्व
पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है, इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु लंबे वक़्त तक शुभ फल प्रदान करती है। इस नक्षत्र पर बृहस्पति, शनि और चंद्र का प्रभाव होने की वजह इसमें सोना, चांदी, लोहा, बही खाता, परिधान अन्य उपयोगी वस्तुएं खरीदना और बड़े निवेश करना अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
Similar Post
-
पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
देहरादून/रूद्रप्रयाग, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के रू ...
-
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
देहरादून, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित ...
-
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण स्थगित की गई माता वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू
जम्मू, रविवार, 22 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त् ...
